रायपुर, सितम्बर 2 -- छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में जोरदार बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कल भी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.