वार्ता, फरवरी 7 -- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कथित फर्जी आदेश के आधार पर वर्षों तक सरकारी सेवा में बने रहे चार कर्मचारियों बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने चारों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वर्ष 2021 में टीकमचंद साहू, फगेंद्र सिंहा, रजिया अहमद और अजहर अहमद की नियुक्ति जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों और कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर की गई थी। इसके अलावा मोहला-मानपुर जिले के स्कूलों में पदस्थ कुछ अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों की भी जांच की गई, जिनमें दस्तावेजों की वैधता को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.