रायपुर, जून 11 -- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। अचानक तेज हवा भी चल सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने से भीषण गर्मी से भी राहत है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट है। एक दिन पहले बिलासपुर पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। यहां 41.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं बारिश के बाद राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया।इन 8 जिलों में जारी हुआ ऑर...