रायपुर, फरवरी 21 -- छत्तीसगढ़ में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदली और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई है, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.