नई दिल्ली, फरवरी 5 -- छत्तीसगढ़ नक्सलियों की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मंगलवार रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी। यहां मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने ककाड़ी गांव के हडमा हेमला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इससे पहले भी नक्सलियों ने दो लोगों की गला काटकर हत्या कर दी थी।एक दिन पहले दो लोगों का काट दिया था गला इससे पहले कल बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों की पहचान राजू कारम और मुन्ना माडवी के रूप में की गयी है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.