वार्ता, दिसम्बर 6 -- छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिकले पर एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने ब्लेड ने अपना गला काट लिया। अस्पताल में भर्ती किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह पिछले 3 दिनों से चॉइस सेंटर में टोकन कटवाने जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। छत्तीसगढ में महासमुंद जिले के सेनभाठा (बागबाहरा) गांव के 65 साल के किसान मनबोध गांडा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना शनिवार सुबह उस समय सामने आई जब किसान घर से गाय चराने निकला था। उसने पास के खेत में जाकर गले पर ब्लेड चला लिया। गांववालों ने जब उसे घायल हालत में देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। घायल किसान को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया। यहां प्राथमिक...