रायपुर, अक्टूबर 9 -- महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी 'गौ माता' को 'राज्य माता' का दर्जा मिल जाएगा। कैबिनेट में चर्चा कर इसके लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे पूरा कर जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। महाराष्ट्र के बाद गो माता को राज्य माता का दर्जा देने वाला छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य होगा। महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर-2024 में देशी गायों को 'राज्यमाता-गौमाता' घोषित किया है। विष्णुदेव साय की इस घोषणा के साथ ही धार्मिक और हिन्दू संगठनों ने इसे एक अच्छी और बड़ी पहल बताया है। दरअसल, रायपुर के गुढ़ियारी में समाजसेवी बसंत अग्रवाल द्वारा आयोजित हनुमात कथा महोत्सव में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई। इस कथा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशिल्या साय के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.