रायपुर, जुलाई 9 -- अगर हम आपसे कहें कि क्या आपने पानी को बहते हुए देखा है? आप कहेंगे इसमे कौन सी बड़ी बात है। पानी को बहते हुए सभी ने देखा है और आगे भी देखेंगे, लेकिन हम आपको जो बताने रहे हैं वह ऐसी बात है जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। चलिए उससे पहले ये बताइए,पानी नीचे से ऊपर बहता है या ऊपर से नीचे? आप में से कई कहेंगे क्या बात करते हो,स्वाभाविक है ऊपर से नीचे ही बहेगा,लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसी जगह है जहां पानी नीचे से ऊपर बहता है। चौंक गए न! लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के मैनपाट में प्रकृति का यह अजूबा मौजूद है। बीते दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस जगह आए और वह यह देखकर हैरान रह गए कि ये कैसे मुमकिन हो सकता है। शिवराज सिंह ही नहीं बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं भेद पा रहे हैं। तो आइए आपको 'उल्टा पानी'...