रायपुर, सितम्बर 12 -- मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मॉनसूनी गतिविधियों में फिर वृद्धि हो सकती है। इसकी वजह बताते हुए विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को 29 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.