बिलासपुर, जनवरी 31 -- ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। यहां एक 3 साल के बच्चे में इसकी पुष्टि हुई है। बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। संक्रमित बच्चे के तीन अन्य भाई-बहनों को भी निगरानी में रखा गया है। हालांकि, उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक अस्पताल में भर्ती 3 साल के लड़के में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का पता चला है। राज्य में इस तरह का यह पहला संक्रमण है। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी कोरबा जिले के रहने वाले लड़के को 27 जनवरी को सर्दी और खांसी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि इसे एचएमपीवी का मामला होने का संदेह होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.