रायपुर, जून 11 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के आठ अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अब उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी मोर्चे पर तैनात किया है। सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरेपुंजे की सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से मृत्यु होने के बाद आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ अधिकारी 2021 बैच के आईपीएस हैं और अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने मंगलवार शाम को तबादले का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, सरगुजा के सीएसपी रोहित कुमार शाह को सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) (नक्सल विरोधी अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.