रायपुर, जून 16 -- छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर भी चल रहा है। रायपुर में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। इस बीच रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। अचानक तेज हवा भी चल सकती है। 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिणी क्षेत्र से आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे मॉनसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। रा...