एएनआई, जून 9 -- छत्तीसगढ़ से आईडी धमाके की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में ASP आकाश राव की दुखद मौत हो गई है वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से चारो तरफ हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कल 10 जून को बंद का आह्वान किया था। इसके चलते एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम के शिकार हो गए और उनकी दुखद मौत हो गई। इस धमाके में कुछ अधिकारी भी घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर और महासमुंद में तैनात रहे हैं। उनका परिवार रायपुर में ही रहता है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.