बलरामपुर, फरवरी 16 -- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसडीएम और तहसीलदार पर एक आदिवासी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। अधिकारी अवैध बॉक्साइट खनन की जांच के लिए गए थे, जहां उन्होंने 3 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इस पिटाई के कारण 60 वर्षीय नरेश राम की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। हालांकि पुलिस ने अभी तक औपचारिक FIR दर्ज नहीं की है।ग्रामीणों की जमकर पिटाई करने का आरोप उप संभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) करुण डहरिया और तहसीलदार पारस शर्मा पर स्थानीय युवकों के साथ मिलकर तीन ग्रामीणों की जमकर पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारियों की पिटाई के कारण आदिवासी नरेश राम (60) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अजी...