नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात 9 बजकर 40 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में जहशत फैल गई और घरों से बाहर आ गए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे निवासी घबरा गए। गांधीनगर स्थित भूगर्भीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि यह भूकंप सुबह 4:30 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र कच्छ जिले के रापर से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में था। आईएसआर ने बताया कि भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 2.5 और 3 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए। कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.