रायपुर, अगस्त 5 -- मानसूनी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। रायपुर में दोपहर को मध्यम बारिश हुई। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अति भारी बारिश हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी का अहसास भी हो रहा है। इधर मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। इस बार मानसून सरगुजा संभाग के जिलों में पर ज्यादा मेहरबान है। यहां लगातार भारी से अति भारी बारिश हो रही है। आने वाले पांच दिनों पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.