नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- छत्तीसगढ़ का बालोद जिला देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए 'बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उनके मुताबिक, बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और नौ नगरीय निकायों को विधिवत प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया। अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों के सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त का दर्जा मिल गया है तथा इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ बालोद जिला पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन गया है। बालोद जिले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.