रायपुर, मार्च 24 -- छत्तीसगढ़ BJP ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने बलरामपुर से भाजपा नेता सिद्धनाथ सिंह पैकरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मौजूदा वक्त में सिद्धनाथ सिंह पैकरा जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने पार्टी से बागी होकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसी मामले को लेकर भाजपा ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। बता दें कि बलरामपुर से जिला पंचायत सदस्य सिद्धनाथ सिंह पैकरा पूर्व में संसदीय सचिव और दो बार विधायक रह चुके हैं। सिद्धनाथ पैकरा की पत्नी सामरी से विधायक भी हैं। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने के कारण सिद्धनाथ सिंह पैकरा को प्राथमिक सदस्यता से बाहर करके बगावत करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। बता दें कि नगरीय निकाय और पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.