रायपुर, मार्च 26 -- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई की दहशत नक्सली संगठनों में साफ देखी जा रही है। नक्सली एनकाउंटर में मारे जाने के डर से हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अति संवेदनशील सुकमा और दंतेवाड़ा जिला में पुलिस और सीआरपीएफ के सामने 39 लाख रुपये के इनामी समेत 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। दंतेवाड़ा में 6 जबकि सुकमा में 9 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। सूत्रों का कहना है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ समेत खत्म करने की डेडलाइन तय किए जाने से नक्सलियों में दहशत है। नक्सली लगातार मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या फिर सरेंडर कर रहे हैं।सुकमा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू और सुकमा में पूना नर्कोम नाम से अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा में 26 लाख रुपये के 9 इनामी नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.