किशनगंज, दिसम्बर 22 -- पोठिया : प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। जबकि संबंधित जेई नवनीत कुमार चौधरी ने लगाए गए सभी आरोपी को बेबुनियाद बताया है,ओर कहा की मेरे निगरानी में कार्य हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस पशु अस्पताल भवन निर्माण कार्य की शुरुआत 09 फरवरी 2025 को की गई थी, जबकि इसकी निर्धारित समाप्ति तिथि 09 अगस्त 2025 है। Rs.94.31 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मजलिसे अहरार बिहार प्रदेश के महासचिव मौलाना आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी ने जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...