जौनपुर, अप्रैल 7 -- थानागद्दी। थानागद्दी चौकी क्षेत्र के छतरीपुर गांव में रविवार की देर शाम आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर परिजनों को पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पुरुष, महिला और बच्चों को पीटा और घर का सामान तोड़फोड़ दिया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। छतरीपुर निवासी रितेश सिंह के परिवार की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सर्वेश विश्वकर्मा व अन्य पांच लोगों ने रविवार देर शाम उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.