पलामू, अप्रैल 29 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर ने तीन मई को रांची में तय संविधान बचाव रैली को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रशांत किशोर ने छतरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पलामू से बड़ी संख्या में लोग संविधान बचाओ राज्य स्तरीय रैली में भाग लेंगे और संविधान विरोधी गतिविधि को रोकने की दिशा में पहल की। प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्री की वर्तमान भाजपा सरकार संविधान प्रदत अधिकारों को छिनने का प्रयास किया है। दलित, आदिवासी, पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की मनसा पाल रखी है। वोट के खातिर देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान तार-तार कर देश की एकता व अखंडता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी को फंसाना इसका ताजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.