पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सरईडीह मोड़ के समीप तीन दिसंबर को सीएसपी दुकान में हुई लूटपाट के तीसरा आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द गांव निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि छतरपुर थाना क्षेत्र के सरईडीह मोड़ के समीप तीन दिसंबर को सीएसपी दुकान से पिस्टल दिखा कर तीन अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में छत्तरपुर थाना की पुलिस ने पूर्व में दो आरोपीयों को पिस्टल और लूटे गए सामनों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार चल रहा था जिसे भी बुधवार की रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.