बांदा, मई 16 -- बांदा। संवाददाता ऑटो में सात वर्षीय बच्चे को लेकर बैठी शातिर महिला ने छतरपुर की युवती के बैग का चेन खोलकर सोने का हार और एक जोड़ी झुमका पार कर दिया। मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास शातिर महिला के उतरकर जाते ही छतरपुर की युवती को बैग खुला मिला तो जांच की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जनपद छतरपुर के सरवई गांव निवासी अर्चना गुप्ता पत्नी शंकर गुप्ता 22 वर्षीय बेटी खुशी गुप्ता को लेकर बांदा अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। तीन बजे अतर्रा चुंगी चौकी तिराहा से आटो में सरवई जाने के लिए सवार हुई। उसी समय वहीं से एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ ऑटो में सवार हुई। आरोप है कि उक्त महिला ने शातिर ढंग से धोखाघड़ी करते हुए बैग से 26 ग्राम का सोने का हार और 25 ग्राम वजनी एक जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.