पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के छतरपुर और नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के वित्तीय वर्ष 2025-26 के विधायक मद की राशि से 13 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही योजनाओं का चयन और क्रियान्वयन का निर्णय के लिए क्षेत्र के विधायक सह प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का आभार जताया। शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विधायक मद की राशि से लगभग 3.9 किमी लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.