पलामू, जनवरी 5 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा कस्बा तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को लगभग दर्जन भर लोगों को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। सतबरवा स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेंबीज इंजेक्शन नहीं है। घायलों को लातेहार के मनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाया गया। हालांकि कुछ लोगों को वहां भी इंजेक्शन नहीं मिला। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग को कुत्ता काटने की जानकारी दी गई है। सुबह में मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ लोगों को कुत्ता के द्वारा काटे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वैसे लोगों को चिह्नित कर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेजने का प्रयास करें ताकि लोगों का इलाज किया जा सके। सतबरवा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जयराम सिंह ने बताया कि सतब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.