नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार यमुना नदी को झागमुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। हर साल छठ के दौरान यमुना के झाग भरे पानी की तस्वीरें सुर्खियां बनती हैं, लेकिन इस बार सरकार का दावा है कि नदी का पानी साफ और चमकदार होगा। आखिर यमुना के कायाकल्प का सरकार का क्या प्लान है? आइए बताते हैं।झाग की जड़ तक पहुंचने की कोशिश यमुना में झाग का मुख्य कारण है प्रदूषण। ओखला बैराज पर पानी ऊंचाई से गिरने के कारण साबुन जैसे सर्फेक्टेंट अणु झाग बनाते हैं। ये अणु अनट्रिटेड सीवेज, औद्योगिक कचरे, धोबी घाटों और मरते हुए जलकुंभी के सड़ने से आते हैं। खासकर सर्दियों में तापमान गिरने से झाग और स्थिर हो जाता है। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने इसे खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं।दिल्ली सरकार का मास्टरप्लान म...