सासाराम, नवम्बर 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा सूर्य मंदिर के समीप से महापर्व छठ के दिन व्रतियों के गले से चेन छिनने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छठ पूजा के दिन तीन महिला व्रतियों के गले से चेन छिनने की घटना हुई थी। इस मामले में पहले एक महिला व तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एक और महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी चोरी हुए चेन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी की है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला पूजा देवी मोहम्मदाबाद उत्तर प्रदेश की निवासी है। इनलोगों का एक बड़ा रैकेट है। जिसके माध्यम से सासाराम शहर के आलाव अन्य शहरों में महिलाओं के गले से चेन छिन...