रांची, अक्टूबर 28 -- रांची, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। रांची जिले के सभी छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने धर्मपत्नी संग हटनिया तालाब छठ घाट पर अर्घ्य अर्पित किया और जिलेवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला सुरक्षा कर्मी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीमें, मेडिकल यूनिट और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। घाटों पर प्रकाश, पेयजल, सफाई और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी थी। डीसी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.