समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- समस्तीपुर। आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, संरक्षा व सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने एवं भीड़ प्रबंधन के लिये युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिये मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इंजीनियरिंग व आधारभूत संरचना कार्य का निर्देश दिया है। उन्होंने यात्री की सुविधाओं के लिये प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया की सफाइ व मरम्मत करने का आदेश दिया है। निर्देश मिलते ही प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया से सभी अनावश्यक सामग्री, मलबा व स्क्रैप हटाये जा रहे हैं। साथ ही प्लेटफॉर्मों व पहुंच पथ पर उभर आये गड्ढों को भरकर समतल किया गया है। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर लाल रिबन व बोर्ड की सहायता से सुरक्षा घेराबंदी भी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.