बगहा, अक्टूबर 25 -- बगहा। छठ महापर्व पर घाटों पर निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर बगहा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं विद्युत कर्मियों को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया गया हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि पर्व के दौरान विशेष रूप से छठ घाटों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवासीय क्षेत्रों में सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा तथा तकनीकी कर्मियों की टीम चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि कहीं विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत विभागीय हेल्पलाइन या नजदीकी बिजली कार्यालय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.