देवघर, अक्टूबर 6 -- आगामी छठ महापर्व के दौरान देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख छठ घाटों का सफाई कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिंह द्वारा शहर के प्रमुख छठ घाट शिवगंगा सरोवर, माथा बांध छठ घाट, छत्तीसी तालाब छठ घाट, बत्तीसी तालाब छठ घाट, रामपुर तालाब छठ घाट एवं जलसार तालाब छठ घाट का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने प्रमुख छठ घाटों के साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व देवघर की आस्था का प्रतीक है, इसलिए सभी छठ घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाया जाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.