गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- - लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हिंडन नदी समेत करीब 120 घाटों को सजाया गया - प्रकृति की उपासना के पर्व को लेकर बिहार व पूर्वाचल के लोगों में उत्साह, शनिवार को नहाय खाय से छठ होगा शुरू - घरों में श्रद्धालु नहाकर प्रसाद के रूप में घीया, चने की दाल बनाएंगे गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज (शनिवार) को नहाय खाय के साथ होगी। इसके लिए हिंडन समेत 120 घाटों को श्रद्धालुओं के लिए सजाया गया है। हिंडन के घाटों पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। मिथिलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष पवन झा ने बताया कि शनिवार को नहाय खाय से छठ पूजा शुरू होगी। इसके बाद 26 को खरना, 27 को शाम में घाटों पर डूबते सूर्य भगवान को और 28 को उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी। उन्ह...