सहरसा, अक्टूबर 29 -- महिषी एक संवाददाता। प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में सजावट के विभिन्न सामानों से सुसज्जित कोसी नदी के तट सहित ग्रामीण पोखर के मुहारों पर भगवान सूर्यदेव के आराध्य महापर्व छठ भक्तिमय एवं हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रखण्ड के महिषी, राजनपुर, महपुरा, गेमरहो, भागवतपुर, तेघड़ा, बलुआहा, महिसरहो, सरौनी, कुंदह, आरापट्टी, गंडौल, बघवा, डुमरी, तेलवा, वीरगांव, तरही, घोंघेपुर, समानी, कन्दाहा सहित अन्य गांवों में कोसी नदी व अन्य छोटी नदियों, तालाबों को आकर्षक तरीके से सजाकर सोमवार को अस्ताचलगामी एवं मंगलवार को उदीयमान भगवान भाष्कर को छठ व्रतियों तथा अन्य भक्तों ने पूजन, नमन करते अर्घ्य चढ़ाया। प्रखण्ड के कन्दाहा स्थित अतिप्राचीन व विश्व विख्यात सूर्य मंदिर में भगवान दिनकर की पूजा करने दिनभर श्रद्धालुओं के आने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.