हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 26 -- बिहार में छठ बाद चुनाव का पारा चढ़ेगा। दीपावली और छठ पर्वों के कारण सियासी दल प्रचार अभियान तो चला रहे थे लेकिन इसकी बहुत गति नहीं थी। मंगलवार दोपहर बाद जब लोग पर्वों के उत्साह से निकलेंगे तब जाकर चुनावी शोर जोर पकड़ेगा। इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने पुरजोर तैयारी कर रखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 अक्तूबर से लेकर 7 नवम्बर तक के कार्यक्रम तय किये जा चुके हैं। कांग्रेस नेता गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं लगाई जा रही हैं। वाम के भी बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की रोजाना की सभाएं 29 अक्तूबर से बढ़ जाएंगी। अभी दोनों नेता प्रतिदिन तीन से चार सभा कर रहे हैं। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सभाएं भी 28 अक्तूबर...