नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Chhath Puja 2025: 25 अक्टूबर यानी कल से छठ के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पहला दिन नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। छठ महापर्व के दूसरे दिन पर खरना पूजन होती है, जिसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। चार दिवसीय चलने वाले इस पूजा का विशेष महत्व बिहार में है। वहीं झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। पूजा के दौरान उपयोग में लाई गई हर एक छोटी से छोटी वस्तु का भी विशेष महत्व होता है। कुछ चीजों के बिना तो ये पूजा ही अधूरी ही लगेगी। इनमें से एक चीज है सुपा। आमतौर पर लोग बांस वाले सुपे का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग पीतल के बने सूपे को भी पूजा में शामिल करने में लगे हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कौन सा सुपा छठ पूजा के लिए सबसे सही है?बांस क...