बागपत, अक्टूबर 23 -- धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा के बाद अब छठ पर्व की भीड़ बसों, ट्रेनों में नजर आने लगी है। इनके लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया हुआ है। 25 अक्टूबर से छठ की पूजाएं शुरू हो जायेगी। जिले में रह रहे बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के ज्यादातर लोग पहले ही अपने घरों को लौट चुके हैं। यहाँ पर जो लोग शेष हैं, वे या तो यहॉं पर छठ पर्व मनाएंगे या अब वे भी लौटने की तैयारी कर रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज डिपो ने 20 बसों का अतिरिक्त संचालन किया है। डिपो प्रभारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बसों का संचालन गौरखपुर, लखनऊ, आगरा, कानपुर के लिए सीधे किया जा रहा है। इन जगहों से लोग अपने घरों को भी आराम से लौट सकते हैं। त्योहार पर सफर आसान करने के लिए यूपी रोडवेज ने यह कदम उठाया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.