सीवान, अक्टूबर 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गापूजा समाप्त होते ही जिले में दीपावली और छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, सजावटी सामान और नए वस्त्रों की खरीददारी बढ़ गई है। लोग अपने घरों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में व्यस्त हैं। वहीं, लोकआस्था का महापर्व छठ इस बार 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 25 को नहाय-खाय, 26 को खरना, 27 को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह चार दिवसीय व्रत संपन्न होगा। घाटों की सफाई अबतक शुरू नहीं हो पाई छठ पर्व को लेकर व्रतियों में विशेष उत्साह है, लेकिन नगर परिषद की लापरवाही से घाटों की सफाई अबतक शुरू नहीं हो पाई है। दाहा नदी पुलवा घाट, बबुनिया पोखरा घाट, मखदूम सराय घाट सहित कई प्रमुख स्थानों पर कचरा और गंदगी का अंबार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.