छपरा, मार्च 19 -- छपरा, एक संवाददाता। चैती छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने शहर के राजेंद्र सरोवर पोखरा की सफाई शुरू की है। शहर के इस सरोवर पर काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु छठ व्रत करने के लिए आते हैं। इस पोखर में पूजा पाठ की सामग्री फेंके जाने के कारण इसमें का पानी गंदा हो जाता है। हर बार नगर निगम की ओर से साफ सफाई करानी पड़ती है। नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय के निर्देश पर सफाई निरीक्षक असगर अली के द्वारा काफी संख्या में सफाई कर्मी को लगाकर पानी में फेंकी गयी पूजा सामग्रियों को निकाला जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि शहर के बीचो-बीच यह सरोवर है। यहां शहर के कई इलाकों के लोग छठ व्रत करने के लिए आते हैं। सफाई निरीक्षक ने बताया कि पोखर को 30 मार्च तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। हर साल की भांति इस साल भी छठपर्व में जिला प्रशासन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.