नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली में यमुना के पानी की गुणवत्ता पर रिपोर्ट जारी हुई है और सच पूछें तो आंकड़े निराश करने वाले हैं। पिछले साल अक्टूबर माह के बाद से पानी की क्वॉलिटी और खराब हुई है लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले साल के 2024 के डेटा के तुलना में बेहतर है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अक्टूबर की तुलना में नदी की स्थिति काफी खराब हुई है, हालांकि पिछले साल इसी समय के मुकाबले यमुना काफी साफ रही। आंकड़ों के अनुसार, 'फिकल कोलीफॉर्म' (faecal coliform) का स्तर जो नदी में गिरने वाले बिना शोधित सीवेज (गंदे पानी) का संकेत है, इन दो महीनों में बहुत तेजी से बढ़ा है। दिसंबर में यह स्तर 92,000 यूनिट प्रति 100 मिलीलीटर तक पहुंच गया था, जबकि नवंबर में यह 24,000 और अक्टूबर में सिर्फ 8,000 यूनिट था। अक्टूबर में यह स्तर इसलिए कम था क्योंकि छठ पूजा के द...