कोडरमा, अक्टूबर 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। लोक आवस्था का महापर्व छठ के कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। मगर अभी तक प्रखंड के छठ घाटों की सफाई नहीं हो पायी है। कई छठ घाटों के ईद-गिर्द गंदगियों का अंबार लगा है, तो कई में लंबे-लंबे घास व जलीय पौधों ने अपना स्थान घेर रखा है। वहीं घाटों तक जाने वाले कई मार्ग जर्जर हालत में है। वहीं इस बार अच्छी बारिश होने से कई नदी, तालाब व घाटों में लबालब पानी भरे होने से भी इस बार श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो सकती है। कई छठ घाटों में अधिक पानी होने के कारण घाट के सीढ़ियां पूरी तरह ढक गये हैं। बता दें कि प्रखंड में छठ पर्व पर बराकर नदी व गौरी नदी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने के लिए पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी प्रखंड प्रशासन के लिए भी एक चुनौती होगा। हालांकि प्रखंड के अधिकत...