बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना कर छठ मैय्या की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। खरना के दिन व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं स्नान कर शाम के समय दूध और गुड़ में पके अरवा, चावल की खीर का प्रसाद बनाया। खरना के दिन व्रतियों द्वारा गुड़ के पकवान बनाकर उन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। व्रतियों ने पूरे दिन जल का सेवन नहीं किया। खरना के बाद से कठिन व्रत शुरू हो जाता है। वलीपुरा नहर पर आज व्रतियां डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व चार दिन तक चलता है। दीपावली के बाद से घरों में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रविवार को छठ पर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने खरना किया। खरना के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है, तो काफी श्रद्धालुओं ने बाजारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.