गाज़ियाबाद, अक्टूबर 22 -- ट्रांस हिंडन। दीवाली के बाद अब छठ पूजा की तैयारी है। इसमें नगर निगम व निकायों के साथ लोग भी जुटे हैं। छठ पूजा समितियां अपने-अपने घाटों पर इंतजाम कर रही हैं। लोगों ने घाट पर अपने वेदी बनाना शुरू कर दिया है। छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ होगी। इसमें दो ही दिन बचे हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र में 70 घाटों पर सफाई, रंगरोगन व बांस-बल्ली लगाकर व्यवस्था कर रहा है। इसके अलावा विभिन्न घाटों पर छठ पूजा समितियों की ओर से कार्य कराया जा रहा है। शालीमार गार्डन डबल टंकी में पूर्वांचल कालिदार नवयुवक विकास समिति के लोग जी-जान से जुटे हैं। यहां नगर निगम को घाट तैयार करना है। समिति के अध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि निगम के काम में काफी देरी हो रही है। आरोप लगाया कि टेंडर हो चुका है और पूजा में दो दिन शेष हैं, लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.