बागपत, अक्टूबर 27 -- जिलेभर में सोमवार को व्रतधारी महिलाओं ने तालाब और नदी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ्य अर्पित किया। छठ मईयां का विधि-विधान के साथ पूजन किया। पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। सोमवार की सांयकाल बागपत शुगर मिल कालोनी का नजारा ही कुछ अलग था। मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए घाट तैयार किया गया था। व्रतधारी महिलाएं परिवार व बच्चों के साथ सांयकाल छठ पूजा सामग्री को टोकरी में लेकर मंदिर में तैयार पानी से लबाबल घाट पर पहुंचे। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य दिया। व्रतधारी महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान और भक्तिमय लोकगीत कदम-कदम पर शांति का संदेश देते रहे। जैसे सूर्यास्त का समय हुआ और आसमान में सूर्य दिखाई देने लगा महिलाओं ने भगवान सूर्यदेव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.