मुंगेर, अक्टूबर 29 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि मंगलवार को लोक आस्था का महापर्व छठ समाप्त हो गया है। पर्व समाप्ति के बाद काम पर लौटने की जद्दोजहद भी प्रवासियों की शुरू हो गयी। जमालपुर से गुजरने वाली अधिकांशत: विशेष पूजा ट्रेनें सात से आठ घंटें विलंब से पहुंच रही है। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही समय बिताना विवशता बन गयी है। हालांकि रेल प्रशासन ने जमालपुर स्टेशन के बाहरी परिसर में प्रवासियों व यात्रियों के लिए यात्री पड़ाव केंद्र बनाया है। लेकिन ट्रेनों नियमित परिचालन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। जिन प्रवासियों को छुट्टी अतिरिक्त नहीं मिली है, उन्हें काम पर लौटना है। अधिकांशत: लंबी दूरी की ट्रेनों की सीटें भी फुल है। वेटिंग पर ही सवार होकर सफर करने को विवश है। ये ट्रेनें आयी घंटों विलंब, यात्री हलक...