मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- महापर्व छठ पर परदेसियों के लौटने का सिलसिला जारी है। करीब 20 लाख लोग परदेश से अपने गांव लौट चुके हैं। इसमें करीब 13 लाख लोग ट्रेन और आठ लाख लोगों के बस व अन्य संसाधनों से वापस लौटने का अनुमान है। रोजगार के लिए हर साल पलायन करने वाले इतने लोगों के छठ पर लौटने के कारण इस साल पुरुषों का मतदान प्रतिशत कई सीटों पर बढ़ने की उम्मीद है। इस सीट पर वर्ष 2015 के चुनाव में भी पुरुष मतदान में महिलाओं से आगे थे। वहीं, ग्रामीण इलाके में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत कम होना उनके पलायन को दर्शा रहा है। जानकारों का मानना है कि शहरी इलाके में रोजगार के लिए पुरुषों का पलायन कम है, इसलिए यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं की अपेक्षा अधिक है। लेकिन, सुदूर ग्रामीण इलाके में महिलाओं से पुरुषों का मतदान प्रतिशत कम होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.