आगरा, अक्टूबर 24 -- छठ पर्व के अवसर पर नगर निगम ने शहर के यमुना घाटों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित कराना शुरू कर दिया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया शहर में 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा अपेक्षित है। इसको देखते हुए नगर निगम ने यमुना नदी के प्रमुख घाटों दशहरा घाट (ताजगंज), हाथीघाट यमुना किनारा (छत्ता), सीताराम घाट जौहरा बाग (चीनी का रोजा, छत्ता), पार्वती घाट (बल्केश्वर, हरीपर्वत), धोबीघाट (राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास, दयालबाग) पर साफ सफाई, लाइट और पेयजल की पर्याप्त तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया इन घाटों पर साफ-सफाई, सैनेटाइजेशन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और बैरीकेडिंग का कार्य समय रहते पूरा कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ पर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.