मुंगेर, अक्टूबर 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल धनराज ने शुक्रवार को मुंगेर शहर के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, सोझी घाट, बेलन घाट, दोमंठा घाट एवं हेरुदियारा सहित अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उप-विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता मनोज कुमार एवं अपर समाहर्ता आपदा समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि, वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा है, जिससे कई घाटों की स्थिति प्रभावित है। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि, गंगा का जल स्तर घटने के बाद ही घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.