समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- समस्तीपुर। छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लौटते समय एक व्रती के पति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पास रहने वाले 42 वर्षीय उमा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमा कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ गंडक नदी किनारे छठ पूजा के लिए गए थे। पूजा के बाद दौरा उठाकर घाट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उमा को अचानक बेचैनी हुई। घर पहुंचते-पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक पहले से बीमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.