देवघर, अक्टूबर 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। आगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर देवघर नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को देवघर नगर निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा एवं मनीष तिवारी द्वारा डढ़वा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट की साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लिया गया। मौके पर नगर प्रबंधक ने संबंधित सफाई कर्मचारी को निर्देश दिया कि डढ़वा नदी छठ घाट परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाते हुए स्वच्छ और सुंदर बनाएं। ताकि डढ़वा नदी छठ घाट पर आने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इस दौरान डढ़वा नदी छठ पूजा सेवा समिति के अशोक सिंह ने बताया कि सेवा समिति की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.